मुंबई: बॉलीवुड स्टार तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्टर किया है। यह फिल्म एक सशक्त और रोमांचक थ्रिलर के साथ-साथ सामाजिक मुद्दे पर बेस्ड है, जो महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा की सच्चाई को दिखाती है और ये बताती है, कि किस तरह समाज अक्सर पीड़ितों को ही दोषी ठहराता है। फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आ रही हैं। उनके साथ कानी कुसरुति, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सत्यजीत शर्मा और अद्विक जायसवाल समेत कई एक्टर दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म महिलाओं को जरूर देखनी चाहिए और ये समाज को जागरूक करने वाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी है। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है।
#Assi #PublicReview #TaapseePannu #KaniKusruti #ManojPahwa #KumudMishra #SatyajitSharma #AdvikJaiswal #AnubhavSinha #thriller #socialdrama #sexualviolence #victims #Trending #BollywoodNews #BollywoodGossips #BollywoodUpdates #BollywoodNews #Bollywood #Bollywoodcelebrity #BollywoodHindiNews #ians
Comments