सोना-चांदी में हालिया गिरावट के बाद अब तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत दो दिनों में करीब ₹16,000 बढ़कर ₹2.44 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई। हालांकि यह अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई ₹4.20 लाख प्रति किलो से लगभग ₹1.75 लाख सस्ती बनी हुई है। सोने की कीमत में भी तेजी देखी गई। MCX पर 24 कैरेट सोना ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया है, लेकिन यह अभी भी अपने ऑल-टाइम हाई ₹1,93,096 से लगभग ₹37,000 सस्ता है।
Comments