चांदी के दामों में भारी गिरावट देखी गई। रिकॉर्ड हाई से चांदी तकरीबन 1.83 लाख रुपए सस्ती हुई है। हालांकि 18 फरवरी 2026 को दामों में मामूली बढ़त देखी गई। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर कीमती धातुओं में आज जोरदार तेजी देखी गई। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 2,082 रुपये यानी 1.38% उछलकर 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, मार्च डिलीवरी की चांदी में और भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई। चांदी की कीमत 8,067 रुपये (3.53%) बढ़कर 2,36,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Comments