करौली/हिण्डौनसिटी. वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश किए गए बजट में जिले को विकास की कुछ सौगातें मिली हैं, वहीं इस बार भी कुछ उम्मीद अधूरी रह गई हैं। हालांकि बजट में मिली दो बड़ी घोषणाओं से जहां हिण्डौन में जल निकासी की व्यवस्था सुद्रढ़ होगी, वहीं गुड़ला-पांचना लिफ्ट योजना के लिए 50 करोड़ रुपए की सौगात मिली है।
Comments