Skip to playerSkip to main content
  • 3 months ago
राजधानी जयपुर में आज सुबह गुलाबी सर्दी का अहसास हुआ। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी के तेवर नरम रहे। वहीं तापमान में बढ़ोतरी से अब दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज पलट सकता है और सर्दी फिर से बढ़ सकती है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Category

🗞
News
Transcript
00:00.
Comments

Recommended