गुलाबी नगर जयपुर में आज दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी से आमजन को सर्दी से राहत मिली। बीते दिनों पड़ रही कड़ाके की सर्दी से राहत पाई। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी का जोर कम हुआ है। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढा़ड़ अंचल, मेवाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Comments