Skip to playerSkip to main content
  • 8 months ago
पोकरण क्षेत्र के केलावा गांव के पास गत दिनों गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस की ओर से रविवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। मामले को लेकर क्षेत्र में शांति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है। गौरतलब है कि गत 7 जनवरी की रात केलावा गांव के पास कुछ युवकों ने एक बैल को गाड़ी के पीछे बांधकर घसीटा और एक खेत में ले जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद मौके से अवशेष भी बरामद हुए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया। हिन्दू संगठनों ने रोष जताते हुए शनिवार को कस्बे में हिन्दू सम्मेलन भी आयोजित कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में पुलिस की ओर से अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। साथ ही गश्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

Category

🗞
News
Transcript
00:00The
00:02The
00:08The
00:12The
Comments

Recommended