एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ हैप्पी मोमेंट शेयर करते हुए नए साल 2026 का वेलकम किया है। कृतिका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर न्यू ईयर सेलीब्रेशन की अपनी कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे बॉयफ्रेंड गौरव कपूर, अपनी दोस्त आन्या सिंह और अन्य फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सभी नए साल का जश्न मनाते दिख रहे हैं। फोटोज में कृतिका को कहीं कैंमरे के लिए स्टाइलिश पोज देते, कभी मिरर सेल्फि लेते , तो कभी बॉयफ्रेंड गौरव और अन्य फ्रेंड्स के साथ न्यू ईयर सेलीब्रेशन को एंजॉय करते देखा जा सकता है। इसके अलावा तस्वीरों में उनके साथ फॉर्मर इंडियन क्रिकेटर जहीर खान और उनकी वाइफ एक्ट्रेस सागरिका घाटगे भी नजर आ रहे हैं। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो कृतिका को आखिरी बार हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'द ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली' में देखा गया है, इस फिल्म में फरीदा जलाल, श्रेया धनवंतरी, एक्ट्रेस जूही बब्बर सोनी और शीबा चड्ढा भी हैं। ये फिल्म 12 दिसंबर साल 2025 को रिलीज हुई है।
Comments