Skip to playerSkip to main content
  • 3 months ago
रोशनी का त्योहार दीवाली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल हो गया है. बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी ने इसकी औपचारिक घोषणा की. लाल किले में हुई यूनेस्को की एक महत्वपूर्ण बैठक में ये फैसला लिया गया.दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल होने पर पीएम मोदी ने खुशी जताई, और कहा कि इससे त्योहार की विश्व में लोकप्रियता बढ़ेगी. एक्स पोस्ट करते हुए लिखा....भारत और दुनिया भर के लोग रोमांचित हैं, दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों से गहराई से जुड़ी हुई है. यह हमारी सभ्यता का सार है, यह ज्ञान और धर्म का प्रतीक है.दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि ये सबके लिए गर्व की बात है.भारत में अभी UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में 15 चीज़ें शामिल हैं. जिनमें कुंभ मेला, कोलकाता की दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा, योग, वैदिक मंत्रोच्चार और रामलीला शामिल हैं. दीपावली के शामिल होने से वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को और बढ़ावा मिलेगा.

Category

🗞
News
Transcript
00:00रोशनी का त्योहार दिपावली युनेसको के अमूर्थ सांस्कृतिक विरासत की सुची में शामिल हो गया है।
00:30रोशनी का त्योहार की विश्व में लोग प्रियता बढ़ेगी।
01:00एक ऐसा तहवार है जिसे हम बहुत ही श्रधा के साथ मनाते हैं हर विक्ती इससे जुड़ा हुआ है।
01:08और आज वो युनेसको की इंटेंजिबल हैरिटेज लिस्ट में जुड़ना आधनिया प्रधान मंत्री जी को मैं बहुत बहुत धन्यवाद देती हूँ।
01:17भारत में अभी युनेसको की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सुची में पंद्र चीजें शामिल हैं।
01:23जिसमें कुम्मेला, कुलकाता किर दुर्गा पूजा, गुजरात का गर्बा, योग, वैदिक मंत्रो चार और रामलिला शामिल है।
01:31दिपावली के शामिल होने से व्याश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को और बढ़ावा मिलेगा।
01:39ब्यूरो रिपोर्ट एटीवी भारत।
Comments

Recommended