देश के गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सुर्खियों में है। दरअसल अहमदाबाद में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि “दो-तिहाई बहुमत से बिहार में NDA की सरकार बनी है और राहुल बाबा अभी भी EVM, मतदाता सूची को दोष दे रहे हैं. न EVM खराब है, न मतदाता सूची खराब है, देश की जनता न कांग्रेस को, न उनके साथी दलों को स्वीकार करती है, उसका ये नतीजा है.” अमित शाह का ये बयान अब सुर्खियों में है। विपक्ष के नेता शाह के इस बयान को लेकर हमलावर हैं। जबकि एनडीए नेता अमित शाह के इस बयान को एकदम सही बता रहे हैं और विपक्ष के नेताओं को खरी-खरी सुना रहे हैं।
#AmitShah, #NDAvictory, #WestBengalelections, #TamilNaduelections, #BJP, #RahulGandhi, #Congressrejection, #Biharelectionresults, #MamataBanerjee
Comments