राजधनी जयपुर में इन दिनों मौसम साफ रहने व धूप की तपिश से गर्मी फिर से अपना जोर दिखा रही है। आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में तीखी धूप निकली, इससे आमजन को गर्मी का अहसास हुआ। वहीं आज दिन में बहुत हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश की संभावना न के बराबर है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होगा।
Comments