Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
वैशाख शुक्ल पक्ष की दूज के अवसर पर बाबा रामदेव समाधि के दर्शन करने देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंगलवार को रामदेवरा पहुंचे। मंगलवार अल सुबह बाबा रामदेव समाधि दर्शन को लेकर लंबी कतार लगने के साथ ही बाबा रामदेव के जयकारों से पूरा रामदेवरा गूंज उठा। श्रद्धालुओं में बाबा रामदेव समाधि दर्शन को लेकर अपार उत्साह दिखाई दिया। जन-जन के आराध्यदेव बाबा रामदेव की कर्मभूमि रामदेवरा में सोमवार रात्रि से ही देश भर से हजारों श्रद्धालुओं की बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए आना शुरू कर दिया था। वैशाख शुक्ल द्वितीया के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में बाबा रामदेव की समाधि पर पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर अलसुबह चार बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा रामदेव की समाधि पर अभिषेक के बाद मंगला आरती की गई। इसके बाद आठ बजे भोग आरती में समाधि पर स्वर्ण मुकुट स्थापित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली हरियाणा आदि राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर देश मे खुशहाली की कामना की।

Category

🗞
News
Transcript
00:00''
00:09''
00:14''
00:16''
00:18''
00:20''
00:22''
00:24''
00:26''

Recommended