Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
एनजीटी के आदेश पर कार्रवाई

अजमेर. एनजीटी के आदेश की पालना मेें अजमेर विकास प्राधिकरण व नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट में करोड़ों की लागत से किए गए कामों पर सोमवार को एकाएक कार्रवाई की। आनासागर झील से सटे सेवन वंडर व हरिभाऊ उपाध्याय नगर िस्थत गांधी समृति उद्यान को सोमवार को आमजन के लिए बंद कर दिया। सेवन वंडर में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को हटाने के लिए क्रेन लगाई गई है। वहीं नगर निगम ने लवकुश उद्यान से सटे फूड कोर्ट रेस्टोरेंट भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। आनन फानन में की गई कार्रवाई का कारण 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य सचिव राजस्थान की ओर से एनजीटी के आदेशों की पालना रिपोर्ट पेश करना माना जा रहा है।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Please subscribe to my channel.
00:30The AC is off, Varun!

Recommended