Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
स्वर्णनगरी में सूर्यास्त के दौरान जब सूरज अपनी अंतिम किरणें बिखेरता है, तब जैसलमेर के सन सेट पॉइंट -सूली डूंगर से देखने पर क्षितिज पर बिखरे सिंदूरी रंगों की छटा मानो प्रकृति की एक अनूठी चित्रकला रच देती है। विदेशी सैलानी मंत्रमुग्ध होकर इस प्राकृतिक दृश्य को निहारते हैं। शीतल हवा, पीले पत्थरों नगरी में ढलते सूरज की मद्धम होती रोशनी—यह सब मिलकर स्वर्णनगरी की एक ऐसी संध्या गढ़ते हैं, जो आंखों से नहीं, हृदय में बसती है। विदेशी मेहमान इस मनोहरी नजारे को कमरे में कैद करने और अविस्मरणीय पलों को सहेज कर ले जाने से खुद को नहीं रोक पाते।

Category

🗞
News

Recommended