Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में रैली में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्काउट गाइड का सम्मान किया गया। सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया की रैली में मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईपीएस उषा यादव को स्काउट-गाइड ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतनबाला कपिला, विशिष्ट अतिथि यूआईटी सचिव पूजा सक्सेना व विनय बंब ने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले यूनिट लीडर विक्रम सिंह व भरत के नेतृत्व में एडवेंचर टीम के कुशल प्रबंधन पर पुरस्कृत किया। रोवर विशाल, विक्रम, घीसाराम और कैलाश को बीएसजी हब स्थापित करने व उत्कृष्ट संचालन के लिए सम्मानित किया गया।

Category

🗞
News

Recommended