Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
फाल्गुन मास शुरू होते ही सर्दी के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान चढ़ने से सर्दी के तेवर नरम दिखाई दिए। तेज धूप ​खिलने से लोगों से बीते दिनों पड़ी सर्दी से राहत की सांस ली। वहीं आज मौसम अच्छा रहने से लोगों ने गरम कपड़ों से भी निजात पाई। कमोबेश पूरे प्रदेश में ऐसा ही मौसम नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में इन दिनों मौसम शुष्क है। इस कारण सर्दी अब धीरे-धीरे गायब हो रही है।

Category

🗞
News

Recommended