Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago


राजगढ़. टहला थाना क्षेत्र के धौलान गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी झगड़े में एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। गम्भीर घायल नौ को राजगढ़ से अलवर रेफर कर दिया।
पुलिस व कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार टहला थाना क्षेत्र के धौलान गांव में रविवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थर चलने से एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए।

एक दर्जन से ज्यादा गंभीर घायल
एक पक्ष के लटूरराम (60) पुत्र सेडूराम मीना, हरलाल उर्फ हरिपाल (39) पुत्र लटूर मीना, लेखराज (18) पुत्र हरलाल मीना, मोनिका (22) पुत्री हरलाल मीना, शीला (35) पत्नी हरलाल मीना, नहनी देवी (40) पत्नी रमेश चंद मीना घायल हो गई। दूसरे पक्ष के विश्राम (42) पुत्र कल्याण सहाय मीना, माना (40) पत्नी पप्पूराम, मुस्कान (13) पुत्री पप्पूराम, छोटी (38) पत्नी विश्राम, काली देवी (30) पत्नी खुशीराम मीना, गुड्डी देवी (35) पत्नी श्रीलाल मीना घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया। सूचना मिलते ही टहला थाना प्रभारी बृजेश ङ्क्षसह तंवर जाप्ते के साथ राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस ने घायलों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद मामले की गम्भीरता को देखते हुए राजगढ़ का पुलिस जाप्ता भी राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायल एक पक्ष के लटूरराम मीना, मोनिका, नहनी देवी, शीला, हरलाल मीना तथा दूसरे पक्ष के विश्राम मीना, माना, मुस्कान व काली देवी को राजगढ़ से अलवर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended