Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
CG News : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 25 अगस्त को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नार्काेटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के आंचलिक इकाई कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सभी राज्यों में NCB के ऑफिस की स्थापना कर राज्य सरकारों के सहयोग से नशे के खिलाफ इस लड़ाई को आगे बढ़ा रही है। नरेन्द्र मोदी का नशामुक्त भारत का संकल्प अब हर देशवासी का संकल्प बनता जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended