Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
पंडलूर. कडलूर और पंदलूर में लगातार भारी बारिश के कारण ज्यादातर इलाकों में बाढ़ आ गई। अग्निशमन विभाग ने बाढ़ में फंसे 48 लोगों को बचाया। पिछले कुछ दिनों से नीलगिरि जिले के कडलूर और पंडलूर इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण पंडलूर क्षेत्र बाढ़ से घिरे जंगल जैसा दिखने लगा है।

सोमवार सुबह तक पंडलूर में 62, कडलूर में 45, लोअर कोटगिरि में 31, देवाला में 46, सेरांगोडे में 128, अविलांची में 18, पथनतुरै में 134, ओवेली में 39, अपर भवानी में 16 एवं सेरुमुल्ली में 133 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पडनतोरै इलाके में भारी बारिश के कारण आलवयल रोड और कनियमवयल रोड पर पानी भर गया है जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया है। पडनतोरै इलाके में आविन दूध स्टेशन पूरी तरह से पानी से घिरा हुआ है, इसलिए कर्मचारियों को दूध के डिब्बे ले जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण पंडलूर बाजार इलाके की सड़कें पानी से लबालब हो गई है जिससे नदी जैसी नजर आ रही है। इसके चलते पंडलूर इलाके में यातायात बाधित हो रहा है। देवाला-करियचोलै रोड पर भी काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

देवाला-करियाचोलै मार्ग पर बिल्लुकडै के पास भूस्खलन से सड़क टूट गई है। इन इलाकों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को कडलूर और पंडलूर तालुकों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा की गई थी। पंडलूर जिला कलक्टर कृष्णमूर्ति ने कहा पंडलूर में बारिश जारी है। 15 से ज्यादा जगहों पर भूस्खलन हुआ है। 50 लोगों को शिविरों में ठहराया गया है जबकि और अधिक शिविर स्थापित करने के कदम उठाए गए हैं। कडलूर के पास इरुवयल नामक इलाके में बारिश के कारण 9 घर जलमग्न हो गए। इसके कारण लोग अपने घरों में नहीं रह पा रहे हैं। कडलूर स्टेशन अधिकारी (पीओ) शंकर के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग ने इलाके में फंसे 46 लोगों को बचाकर उनको दोरापल्ली जीटीआर मिडिल स्कूल में ठहराया। इसके अलावा पुदुर वेल गवर्नमेंट हाई स्कूल में ठहराए गए 2 लोगों को भी यहां लाया गया, जिससे कुल 48 लोग हो गए।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Breaking news about bad weather. Mother Nature Angry Caught on Camera top 5 and top 10. Extreme weather 2021, earthquake 2021, tsunami 2021, tornado 2021, storm 2021, hurricane 2021, cyclone 2021, flood 2021, fire 2021, heavy rain 2021, rain 2021, landslide 2021, landfall 2021, hailstorm 2021, snowfall 2021.
00:04nepal, india, earthquake, nepal flood, nepal flood 2021, earthquake in india, earthquake
00:11in india 2021, earthquake in india 2021, earthquake in india 2021, earthquake in india 2021,
00:18earthquake in india 2021, earthquake in india 2021, earthquake in india 2021, earthquake in india 2021,
00:23earthquake in india 2021, earthquake in india 2021, earthquake in india 2021, earthquake in india 2021,
00:24earthquake in india 2021, earthquake in india 2021, earthquake in india 2021, earthquake
00:25in india 2021, earthquake in india 2021, earthquake in india 2021, earthquake in india 2021,

Recommended