Skip to playerSkip to main content
  • 3 years ago

"रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक नया दावा किया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज यात्रा देश के 6 मुख्यमंत्रियों के सहयोग से चल रही है. वहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में क्राउड फंडिंग का सबसे बड़ा मंच तैयार होगा. दरअसल प्रशांत किशोर की यात्रा में हो रहे खर्च को लेकर लगातार उनके विरोधी सवाल खड़े कर रहे हैं और उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि उनकी यात्रा में जो इतने पैसे खर्च हो रहे हैं वो पैसा कहां से आ रहा है?

अब ऐसे में खुद प्रशांत किशोर ने ही उनके इस अभियान में खर्च होने पैसे को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि उनके यात्रा में वही मुख्यमंत्री उनकी मदद कर रहे हैं जिनकी कभी उन्होंने चुनाव में मदद की थी. प्रशांत किशोर ने पश्चिमी चंपारण में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पैसा सरस्वती से आ रहा है. पिछले 10 सालों में उन्होंने जिन नेताओं और दलों के लिए काम किया है. उनसे एक रुपया भी नहीं लिया था, उनमें से 6 अभी मुख्यमंत्री हैं. वे लोग ही जन सुराज अभियान के लिए शुरुआती मदद कर रहे हैं."

#PrashantKishore #Bihar #JanSuraaj #NitishKumar #Election #Funding #HWNews

Category

🗞
News
Comments

Recommended