Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के फैंस के लिए आखिरकार एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल का दौरा पड़ने के बाद 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को गुरुवार को होश आ गया है. अभिनेता के निजी सचिव गर्वित नारंग ने कहा कि राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिनों के बाद होश आया, एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है. राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को दिल का दौरा पड़ने के बाद 10 अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिम में वर्कआउट के दौरान वे गिर पड़े थे, उन्हें सीने में दर्द हो रहा था. राजू के निजी सचिव ने एक बयान में कहा कि राजू के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

Category

🗞
News
Comments

Recommended