Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
नालंदा, 21 जून 2022। महंगाई के इस दौर में बिना मिलावट के कोई भी सामान मिलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। चायपत्ति से लेकर दूध और भोजन सामाग्री से लेकर तेल तक में मिलावट पाई जा रही है। हाल ही में एक मामला मिलावटी दूध का सामने आया था। इसके बाद सरसों के दाने में भी मिलावट की खबर सामने आई थी। मिलावटी खाने का नतीजा यह हो रहा है कि लोग फूड प्वॉज़निंग का शिकार हो रहे हैं। अभी एक ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। पूजा का प्रसाद खाने से क़रीब 1 दर्जन बच्चे फ़ूड प्वॉज़निंग का शिकार हो गए।

Category

🗞
News
Comments

Recommended