Vidhi, Mantra, Aarti: शारदीय नवरात्रि इस वर्ष केवल आठ दिन ही चलेंगे क्योंकि मां कूष्माण्डा और स्कंदमाता का पूजन एक ही दिन यानी 10 अक्टूबर को होगा। 14 अक्टूबर को कन्या पूजन के साथ नवमी मनाई जाएगी। अंबे मां का चौथा स्वरूप मां कूष्माण्डा जहां रोगों को दूर कर, आयु और यश में वृद्धि करता है। वहीं मां भगवती का पांचवा स्वरूप यानी स्कंदमाता की पूजा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है। कूष्माण्डा मां की आठ भुजाएं हैं, इनकी पूजा करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है, वहीं स्कंदमाता की भी अष्ट भुजाएं हैं और यह सिंह की सवारी करती हैं। मां स्कंदमाता की पूजा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है, साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजूबत होता है।
#Navratri4thDay #Navratri2021 #Navratri #Skandamata #howtoworshipSkandamata
Comments