Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) ने बृहस्पतिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति सहानुभूति दर्शाने वाले वरूण गांधी, चौधरी वीरेंद्र सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की जगह नए नेताओं को नयी कार्यसमिति में जगह दी गई है। लखीमपुर मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को समन भेजा है।आतंकियों के इस हमले के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि 56 इंच की छाती पीटने वाले खामोश क्यों हैं?

Category

🗞
News
Comments

Recommended