Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) ने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (The family man 2) में अपने अभिनय से फैंस की लिस्ट को डबल कर लिया है. साउथ की फिल्मों की सुपर स्टार तो सामंथा पहले से ही थीं, अब हिंदी भाषी दर्शकों में भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हो गई है. सोशल मीडिया पर भी सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) की फैन फॉलोइंग में इजाफा हुआ है. समांथा भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जिम में वर्कऑउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में समांथा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज करती हुईं नजर आ रही हैं.

Category

🎈
Fun

Recommended