Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर गोल्डन डक का शिकार हो गए. विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए. लेकिन जब तक वे कुछ समझ पाते, पहली ही गेंद पर जिमी एंडरसन ने उन्हें आउट कर दिया. खास बात ये है कि भारतीय टीम पिछली बार साल 2018 में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी, तब विराट कोहली आखिरी मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए थे. वहीं अब साल 2021 दौरे का आगाज भी उन्होंने गोल्डन डक के साथ किया है. विराट कोहली ने इस मैच में गोल्डन डक का शिकार होने के साथ ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है, जो विराट कोहली तो क्या, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज  नहीं बनाना चाहेगा.

Category

🥇
Sports

Recommended