Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टीम इंडिया श्रीलंका और इंग्‍लैंड के दौरे पर है, इस बीच आईपीएल की तैयारी भी चल रही है. आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच यूएई में खेले जाएंगे, इसका ऐलान बीसीसीआई पहले ही कर चुका है. ये मैच सितंबर से लेकर अक्‍टूबर तक खेले जाने हैं. इस बीच हालांकि अभी तक तारीखों और पूरे शेड्युल का ऐलान नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि आईपीएल 14 के बचे हुए मैचों का पूरा शेड्यूल बीसीसीआई जल्‍द ही जारी कर देगी. इसमें कुछ समय लग रहा है. लेकिन शेड्यूल करीब करीब तैयार है और कभी भी सामने आ जाएगा. इस बीच आईपीएल टीमों ने यूएई में होने वाले आईपीएल की पूरी तैयारी शुरू कर दी है. पता चला है कि कुछ टीमें अगस्‍त में ही यूएई जाना चाहती हैं, ताकि प्रैक्‍टिस शुरू की जा सके और कैंप लग जाए. वहीं टीमों को होटल आदि का भी इंतजाम करना है. बताया जा रहा है कि एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स यानी सीएसके और रिषभ पंत की कप्‍तानी वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम 15 से 20 अगस्‍त तक यूएई पहुंच जाना चाहती हैं.

Category

🥇
Sports
Comments

Recommended