Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
वॉशिंगटन, जुलाई 20: बेहद दुर्लभ माने जाने वाली मून फिश की आखिरकार मौत हो गई। अमेरिका के ओरेगन सीसाइट में एक समुद्र तट पर यह विशालकाय और दुर्लभ कई रंगों वाली इस दुर्लभ मून फिश ने दम तोड़ दिया है। मून फिश की मौत के बाद वैज्ञानिकों ने दुनिया के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है अगर इंसानों ने इस संकेत को जल्द समझना शुरू नहीं किया, तो इंसानों का भी कुछ ऐसा ही हाल होने वाला है। मूनफिश, जिसे ओपा भी कहा जाता है, वो करीब साढ़े तीन फीट लंबी थी और आमतौर पर उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण पानी में पाई जाती है, लेकिन बताया जा रहा है कि समुद्र का पानी गर्म होकर उबलने लगा और इसीलिए इस दुर्लभ मछली की तड़प कर मौत हुई है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended