Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आज़म खान सीतापुर जेल होंगे शिफ्ट
बेटा अब्दुल्लाह आज़म भी होंगे साथ
मेदांता अस्पताल से होगी आज छुट्टी
कोरोना का करवा रहे थे आज़म इलाज
पिता-पुत्र को हुआ था कोरोना का संक्रमण
सीतापुर लाने के लिए फोर्स हुई रवाना
आज दोपहर तक सीतापुर आ जाएंगे आज़म

सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव हुए थे. शुरुआती इलाज उनका वहीं हो रहा था लेकिन जेल में तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने 9 मई को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था. यहां डॉक्टरों ने आजम खान की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया. बताया गया कि फेफड़े में इन्फेक्शन की वजह से उनकी हालत में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ था.करीब दो महीने के इलाज के बाद आजम खान और अब्दुल्ला पूरी तरह स्वस्थ हो गए, जिसके बाद हेल्थ रिपोर्ट मिलते ही सीतापुर जेल प्रशासन सक्रिय हो गया. अब दोनों को वापस जेल लाने लिए लखनऊ टीम भेजी गई है. जानकारी के अनुसार दोपहर बाद तक आजम खान और अब्दुल्ला को जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

Category

🗞
News
Comments

Recommended