अखिलेश यादव का खुला अल्टीमेटम !
मनमानी करने वाले अधिकारियों को दी चेतावनी !
सरकार बनते ही ली जाएगी सबकी खबर !
सत्ताधारी पार्टी से अखिलेश ने पूछे तीखे सवाल !
अखिलेश के सवालों के बाद सियासी बवाल !
किसानों को लेकर अखिलेश ने कह दी बड़ी बात !
सीएम योगी की खोल दी अखिलेश यादव ने पोल !
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उत्तर प्रदेश के हालातों ने साबित कर दिया कि प्रशासन यहां सत्ता की कठपुतली बनकर काम कर रहा है…सत्ताधारी लोग कानून पास करते हैं और प्रशासनिक अधिकारी पद प्रतिष्ठा के लिए सरकार की जी हुजूरी में सारे नियम कायदों को ताख पर रख देते हैं ऐसा सपा नेताओं का कहना है और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है…मामले पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी अब सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधा है…समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया, लेकिन बीजेपी सरकार ने पुलिस और गुंडों के बल पर जनादेश का अपमान किया…अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से अधिक गुंडागर्दी करने वाली पार्टी आज तक नहीं देखी…अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गुंडागर्दी का एक्सपेरिमेंट कर उसे पूरे प्रदेश में लागू करते हैं…अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कोरोना से हुई मौतों का आडिट कराएंगे…इसके साथ ही पंचायत चुनाव में सीमा लांघने वाले अधिकारियों की सूची तैयार है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी…सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के सदस्य नहीं हैं…बीजेपी के संकल्प पत्र पर उनका फोटो नहीं है, इसलिए उसे कूड़ेदान में डाल दिया है…उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था…आज किसानों की आय कितनी है…अखिलेश ने कहा कि यहां बीजेपी सरकार ने पंचायत चुनाव में गुंडागर्दी का नंगनाच किया, उसके बाद खुशी मनाई जा रही है…मिठाई खाई जा रही है…सिर्फ ब्लाक प्रमुख चुनाव जीतने के लिए बहनों के कपड़े तक छीन लिए…जो जनता के दुख पर खुशी मनाए, वो योगी नहीं हो सकता…मुख्यमंत्री योगी नहीं हैं…उन्हें तो सिर्फ जेसीबी और ठोको ही पता है…मामले पर अखिलेश यादव ने और भी कई तीखे सवाल दागे और सख्त लहजे में कहा कि हर सवाल का जवाब देना होगा…अखिलेश यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी अल्टीमेटम दिया और कहा कि वक्त आने पर हर मनमानी का हिसाब चुकता किया जाएगा…ब्यूरो रिपोर्ट
Comments