सपा MLC की कार से मिले 40 लाख रुपये !
MLC पर खरीद फरोख्त का बीजेपी ने लगाया आरोप !
पुलिस ने MLC को किया गिरफ्तार तो हुआ खुलासा !
खुलासे के बाद सपा हो गई और ज्यादा चौकन्नी !
बीजेपी के आरोप पर भी सपा ने किया हल्ला बोल !
देखिए पुलिस जांच में आखिर क्या खुलासा हुआ ?
देखिए MLC ने पुलिस को रुपयों के बारे में क्या बताया ?
देखिए बीजेपी के आरोपों पर सपा ने कैसे दिया जवाब ?
उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है तो नहीं दूसरी तरफ सपा नेताओं को बेवजह फंसाया जा रहा है ऐसा हमारा नहीं सपा का कहना है और सपा ने ये आरोप इसलिए लगाए हैं क्योंकि प्रयागराज में सपा के MLC डॉ. मान सिंह यादव को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने करीब चालीस लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार किया था…गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ किसी नतीजे पर पहुंचती उससे पहले ही सियासी हमलों का दौर शुरू हो गया और एक के बाद एक सपा MLC पर आरोप लगाए जाने लगे…बीजेपी की मनमानी किससे छुपी है लेकिन फिर भी बीजेपी ने सपा के MLC पर जिला पंचायत चुनावों में खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिसके बाद सपा समर्थकों ने भी बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब दिया और दोनों दलों की नूरा कुश्ती जमकर देखने को मिली…दरअसल प्रयागराज के यमुनापार इलाके में जिला पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर मेजा थाना पुलिस ने सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव को थाने में बैठा लिया…पुलिस के मुताबिक, 40 लाख रुपये भी बरामद हुए… डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि नेता रंगे हाथ पकड़े गए. आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है ताकि पैसों के सोर्स का पता लगाया जा सके. वहीं, दूसरी तरफ सपा कार्यकर्ताओं ने सत्ता के दबाव में मेजा पुलिस पर सपा नेताओं को जबरन थाने में बैठाने का आरोप लगाया. सपा के कई नेता मेजा थाने पर पहुंच गए.फूलपुर से पूर्व सांसद नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल, शहर पश्चिमी विधानसभा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य नेपाल सिंह पटेल, सपा नेता रमाकांत सिंह पटेल समेत सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पर डटे रहे. सपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव करते रहे.प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मालती यादव और बीजेपी के डॉक्टर वीके सिंह के बीच सीधा मुकाबला है. जिले में जिला पंचायत की कुल 84 सीटें हैं. लेकिन दोनों ही दलों के पास बहुमत नजर नहीं आ रहा है. हालांकि दोनों ही दल 50 से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए अपनी जीत बता रहे हैं…हालांकि सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव को पुलिस ने छोड़ दिया है. जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में खरीद-फरोख्त के आरोप में इन्हें मेजा थाने में बिठाया गया था. सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने जबरन रोककर रात भर थाने में बिठाए रखा…
Comments