Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मन्दिर परिसर (Ram Mandir) को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Trust) द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर विपक्ष लामबंद है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद ने जमीन घोटाले के मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) समेत 9 लोगो के खिलाफ कोतवाली अयोध्या में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। संजय सिंह (Sanjay Singh) की ओर से अयोध्या कोतवाली को दी गई तहरीर में कहा गया है कि ट्रस्ट द्वारा चंदे के पैसे का गलत उपयोग कर पैसों का बंदरबाट किया गया है। यही नहीं जमीन का क्रय करने वाले भी इसमें दोषी हैं।

#SanjaySingh #RamMandir #ChampatRai

Category

🗞
News

Recommended