Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
लोकसभा चुनाव में अभी तीन साल का वक्त है. लेकिन देश में चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं. नए राजनीतिक मोर्चे पर चर्चा चल रही है. तीस साल पहले देश में विपक्ष की राजनीति गैर कांग्रेसवाद के नाम पर होती थी जो अब बदलकर गैर भाजपावाद की हो गई है. सात साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है. और बीजेपी किसी भी तरह से दिल्ली की सत्ता बरकरार रखना चाहती है. लेकिन विपक्ष अब एकजुट होकर उसे चुनौती देने की तैयारी में है. आज शरद पवार के घर एक दर्जन से ज्यादा पार्टियों के नेता जुटे. तो क्या रहा चर्चा में खास देखिए ये रिपोर्ट.

Category

🗞
News
Comments

Recommended