योगी राज में ब्राह्मणों पर हो रहा है अत्याचार !
कांग्रेस नेता के वीडियो ने उठाए कई सवाल !
वीडियो में ब्राह्मणों को पीट रही है यूपी पुलिस !
कांग्रेस बोली ठाकुरवाद की राजनीति का है ये सबूत !
ब्राह्मण विरोधी होने का योगी पर लगाया आरोप !
वायरल वीडियो ने मचाई पूरे यूपी में सनसनी !
वीडियो देख कई ब्राह्मण नेताओं ने जताई नाराजगी !
एक तरफ बीजेपी 2022 की सियासी जंग जीतने के लिए जितिन प्रसाद और IAS रहे एके शर्मा के सहारे पंडितों का प्यार पाने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ पर ठाकुरवाद को बढ़ावा देने और ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लग रहा है…कानपुर के बिकरू कांड से योगी आदित्यनाथ पर लगा ब्राह्मण विरोधी टैग हटने का नाम नहीं ले रहा है…अब एक बार फिर एक ऐसा मामला सामने आया जिससे यूपी की सियासत में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया…दरअसल जो वीडियो आप देख रहे हैं इसमें साधु के वेश में एक ब्राह्मण की पिटाई पुलिस के द्वारा घेरकर की जा रही है…इस वीडियो को कांग्रेस नेता अजय राय ने ट्वीट पर शेयर किया है और अजय राय से पहले पंखुड़ी पाठक ने इस वीडियो को शेयर किया था…और सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया है…वीडियो मिर्जापुर के विद्याचल मंदिर का बाताया जा रहा है और आरोप लगाया जा रहा है कि मंदिर में काम करने वाले ब्राह्मणों को योगी आदित्यनाथ के इशारे पर पुलिस पीट रही है…कांग्रेस नेता ने जो वीडियो के साथ जो ट्वीट किया उसमें उन्होने लिखा कि यूपी की जनता योगी आदित्यनाथ को ब्राह्मण विरोधी ऐसे ही नहीं कहती? मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में कार्यरत ब्राह्मणों को जिस तरह से प्रशासन द्वारा योगी आदित्यनाथ के इशारे पर मारा जा रहा है, ऐसे घिनौने कृत्य से प्रदेश ही नहीं पूरे देश के ब्राम्हण आज लज्जित महसूस कर रहे हैं…अजय राय के इस वीडियो के ट्वीट के बाद कांग्रेस नेताओं ने योगी आदित्यनाथ पर एक के बाद एक कई आरोप लगाते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की नजरों में सिर्फ ठाकुर ही इंसान है बाकी तो सब उनकी नजरों में कूड़े मकोड़े हैं…कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ब्राह्मणों पर कितना भी बीजेपी आलाकमान डोरे डालने की कोशिश करे लेकिन योगी आदित्यनाथ ने ठान लिया है कि वो हर कोशिश नाकाम करके रहेंगे…और उसका जीता जागता नमूना ये वीडियो है जिसमें पुलिसकर्मी सरकार के इशारे पर गिद्ध की तरह एक ब्राह्मण संत को पीट रहे हैं…कांग्रेस के इस ट्वीट पर अब तक बीजेपी का तो जवाब नहीं आया है लेकिन कांग्रेस वीडियो के सहारे माइलेज लेने की पूरी कोशिश में है…ब्यूरो रिपोर्ट
Comments