पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायकों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने फैसला किया है कि बंगाल के सभी बीजेपी विधायकों को X-कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा के बीजेपी सदस्यों की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कमांडों करेंगे।#MamataBanerjee #TMC #BJP #Bengalviolance #BJP #Amitshah
Comments