Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कोरोना काल में जिन्होंने शादी में कोरोना गाइडलाइन का ख्याल रखा उनकी शादी तो बिना बाधा के हो गई, लेकिन जिन्होंने प्रशासन को गच्चा देने की कोशिश की, वे खुद गच्चा खा गए। अगरतला के एक मैरि‍ज हाल में शादी की अच्छी-भली पार्टी चल रही थी। इसी बीच सिंघम की तरह डीएम शैलेश यादव पहुंच गए। शादी के समारोह में तय लोगों से ज्यादा भीड़ थी। नाइट कर्फ्यू था, फिर भी पार्टी देर रात तक चल रही थी।
शादी में मौजूद बरातियों की भीड़ के साथ पुलिसवालों को देखा तो भड़क गए। मौके पर मौजूद अफसर की फोटो खींची और पूरी क्लास लगा दी। डीएम शैलेश यादव तो इतने गुस्से में थे क‍ि भाषा भी मर्यादा की सीमा को पार करने लगी। डीएम ने मौके से ही आला अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की बात भी कही।
 

Category

🗞
News
Comments

Recommended