Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक राहत की खबर यह भी है कि देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी अब बढ़ने लगी है। जब कोई मरीज इस बीमारी को हराकर अपनों से मिल रहा है, तो उनका खुशी का ठिकाना ही नहीं रह रहा है।
यह वीडियो इंदौर के अरबिंदो अस्पताल का है। जहां एक बुजुर्ग को जब अपनी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने का पता चला तो डिस्चार्ज होकर घर जाने की खुशी में वो झूम उठा। वहां भर्ती अन्य मरीजों ने उनका खूब हौसला बढ़ाया और इन खुशी के पलों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। कोरोना से जीतने का यह जज्बा देख वहां खड़े डॉक्टरों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया

Category

🗞
News
Comments

Recommended