Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए उनके परिजन ही परेशान होते दिखाई दे रहे हैं। इन दिनों मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है ल। स्थिति यह है कि मरीजों के परिजन ही ऑक्सीजन के सिलेंडर अस्पताल परिसर से उठाकर मरीज के पलंग तक ले जाते हैं और इसके बाद काफी मशक्कत के बाद स्वास्थ्य कर्मियों से इन्हें चालू करवाते हैं। स्थिति यह है कि ऑक्सीजन के लिए मरीज और उनके परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार तो मरीजों की सांसें उखड़ने लगती है और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं होता। जिस पर परिजन ऑक्सीजन के लिए बदहवास हालत में यहां वहां भटकते रहते हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended