Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरियनपुर के मजरा शिशुपाल नगर में जलालाबाद रोड पर करीब एक माह पूर्व कार की टक्कर से आठ बर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान बालक की मौत हो गयी। वहीं बरेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिर्जापुर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दुर्घटना करने वाली कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।मिर्जापुर थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह ने बताया कि मृत बालक के पिता की तहरीर पर बैंगनार कार के अज्ञात चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना की विवेचना शुरू कर दी है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended