Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
देश में पिछले साल जब कोरोना वायरस आया था तो अस्पतालों से कुछ ऐसी तस्वीरें आई थी, जहां अस्पताल के डॉक्टर और नर्स संक्रमित मरीजों का मनोरंजन करते दिख रहे थे। सिर्फ अस्पतालों में ही नहीं बल्कि इस तरह के नजारे कोविड सेंटर के अंदर भी दिखे थे, जहां महामारी के खौफ को दूर करने के लिए नाच-गाने का कार्यक्रम किया जा रहा था। अब जब देश में फिर से महामारी बढ़ गई है, तो फिर से अस्पतालों में ऐसे नजारे दिख रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें कुछ हेल्थ वर्कर्स कोरोना संक्रमित मरीजों का मनोरंजन कर रहे हैं। ये वीडियो गुजरात के वडोदरा का है, जहां पारुल सेवा आश्रम में भर्ती संक्रमित मरीजों के मनोरंजन का ध्यान हेल्थ वर्कर्स के द्वारा रखा जा रहा है। वीडियो में 2 स्वास्थ्यकर्मी पीपीई किट पहनकर एक गाने पर डांस कर रहे हैं। उनके साथ-साथ वहां भर्ती मरीज भी बेड पर बैठे-बैठे डांस कर रहे हैं। मुंबई के लोकप्रिय फोटोग्राफर वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को शेयर किया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended