Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क लगाए बिना सड़कों पर चलने वाले 22 व्यक्तियों को आज जिला मुख्यालय पर बनायी गयी अस्थायी जेल में भेजा गया। इन व्यक्तियों को दोपहर 2.00 बजे से शाम लगभग 5.00 बजे तक अस्थायी जेल में रखा गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए तथा लोक जीवन सुरक्षा हेतु शाजापुर नगरपालिका सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से कारागार अधिनियम 1894 की धारा 03 तथा सहपठित दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 417 के तहत लालघाटी स्थित डाईट परिसर को आगामी आदेश तक अस्थाई कारागार घोषित किया गया है। जिले में लगातार बढ़ता कोरोना संक्रमण के बाद जिला प्रशासन ने बिना मास्को वालों को जेल भेजने का निर्णय लिया था जिले में आज 51 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended