Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। शहर के सर्राफा बाजार में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आने के बाद सोमवार रात को जिला प्रशासन द्वारा सर्राफा बाजार में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाते हुए बैरिकेड लगाकर कुछ रास्ते बंद किए गए थे। किंतु करीब 15 घंटे बाद मंगलवार को दिन में यह बैरिकेट्स हटा लिए गए। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। लोगों का कहना था कि जब इस क्षेत्र में मरीज बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। नियम अनुसार यहां कंटेनमेंट किया गया था तो फिर ऐसी क्या स्थिति बनी की अगले ही दिन कंटेनमेंट एरिया से बैरिकेट्स हटाकर जिम्मेदारों को अपने कदम पीछे खींचने पड़े।

Category

🗞
News
Comments

Recommended