Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
अयोध्या नदी में नहाते हुए 05 युवक डूबे 02 की हुई मौत, पुलिस प्रशासन मौके पर मचा हड़कंप।राम नगरी में सरयू नदी में स्नान के दौरान 05 डूबे गोता खोरो ने सूझ बूझ से बाहर निकाला होली के शुभ अवसर पर राम की पैड़ी का पंप अधिकारी के द्वारा बंद करा देने से लोगों की भीड़ स्नान हेतु सरयू नदी की ओर उमड़ी होली के दिन राम की पैड़ी में बहुत लोग स्नान कर रहे थे तब राम की पैड़ी का पानी बंद करा दिया गया जिससे लोग धीरे धीरे सरयू नदी में नहाने लगे वही पर पांच लोग डूबने लगे होली पर पंप का जानबूझकर बन्द कराया जाना आश्चर्यजनक बात।जिस कारण से घटी घटना।दो की हो गई मौत।होली खेलने के बाद 5 मित्र सरयू नदी में स्थान करने अयोध्या के लक्ष्मण घाट पर आए थे और नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे मौके पर मौजूद जल पुलिस व गोताखोरों की मदद से पांचों युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया जिसमें से दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों की कमी की वजह से परिजनों द्वारा इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए जहां दोनों किशोर की मौत हो गई।

Category

🗞
News
Comments

Recommended