Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। सोमवार को जिले में कोरोना के 21 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 13 मरीज जिला मुख्यालय शाजापुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं और आठ मरीज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। मरीजों में महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोग शामिल है।नए मरीजों में सात महिलाये, 14 पुरुष शामिल हैं। इनकी उम्र 18 से 59 वर्ष तक है। कोविड-19 सेल प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर शैली कनाश ने बताया कि लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतना चाहिए। संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति जागरूकता लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended