Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
लखीमपुर खीरी:-पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी व संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.03.2021 को थाना भीरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलीगंज-भीरा मार्ग से 02 शातिर अभियुक्तों 1.भूपेन्द्र प्रताप उर्फ बबूलू पुत्र रामेश्वर दयाल नि0 भदेड़ थाना गोला जनपद खीरी 2.गयाप्रसाद उर्फ टाइगर पुत्र रामकुमार नि0 ग्राम बिजुरिया थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 330 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना भीरा पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended