Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाजापुर की बैठक स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम  कराडा ने संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री श्री लिटोरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में निर्णय सामूहिक रूप से होते हैं। अन्य राजनीतिक दल जहां परिवारवाद के शिकार हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है । यहां एक छोटा सा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुँच सकता है। हम लोग तो सौभाग्यशाली हैं कि हमारा दल परिवार भाव लेकर कार्य करता है। हमारा दल कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended