Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र में पत्नी को ले जाने आए दामाद से गाली गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर साडू, साली व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार अकोदिया गांव में रमेश मालवीय निवासी राठी मोहल्ला अकोदिया के साथ मदन मालवीय, बबली और ताराबाई द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट किए जाने का शिकायत सामने आई थी। जिस पर तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended