Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा स्वतंत्र प्रभार एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने शहीद दिवस 23 मार्च 2021 के अवसर पर जिले में वृहद पैमाने पर आयोजित हो रहे रक्तदान शिविरों के संबंध में लोगों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल पर उपस्थित होकर रक्तदान करें। जिले में 14 स्थानों जिसमें शाजापुर में जिला चिकित्सालय, बीकेएसएन महाविद्यालय तथा अम्बेडकर भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मो. बड़ोदिया, शुजालपुर में जेएनएस महाविद्यालय एवं युवराज क्लब शुजालपुर सिटी, पंचायत भवन कड़वाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरछा, मक्सी, अवंतिपुर बड़ोदिया, पोचानेर एवं अरन्याकलां, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल तथा शासकीय विद्यालय रनायल में वृहद रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान के लिए इच्छुक व्यक्ति लिंक https://sjrbloodbank.freetzi.com/sjrbdcamp21home.php पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर इस महादान में अपना योगदान दे सकते हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended