Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
झांसी। आज राष्ट्र गौरव स्मृति संस्थान के तत्वाधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की माताजी श्रीमती जगरानी देवी की 70 वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर बीजीएम स्कूल शिवाजी नगर झांसी में कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह संस्था के संरक्षक एवं पूर्व पार्षद मनीराम कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य एवं संस्था के अध्यक्ष अमीरचंद आर्य की अध्यक्षता में लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज के प्रबंधक विशाल गुप्ता के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 51 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से प्रगति शर्मा वया, शोभना नाथ, दीपशिखा शर्मा, दीपक बट्टा, शमशाद हुसैन आदि शामिल रहे।सर्वप्रथम अतिथियों ने माता जगरानी देवी एवं चंद्रशेखर आजाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किय। इस अवसर पर मनीराम कुशवाहा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह सम्मान समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी की माताजी श्रीमती जगरानी देवी। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended