Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:- धौरहरा सांसद रेखा अरूण वर्मा ने रविवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा की। सांसद ने मितौली सीएचसी पर वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी जुटाते हुए व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने वैक्सीनेशन में और तेजी लाने के निर्देश दिए।कोविड-19 महामारी को लेकर टीकाकरण तेजी से चल रहा है। टीकाकरण की समीक्षा करने रविवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ धौरहरा सांसद रेखा अरूण वर्मा मितौली सीएचसी पहुंचीं। उन्होंने वैक्सीनेशन की समीक्षा के दौरान सीएचसी अधीक्षक डा. एएन चौहान से जानकारी जुटाई। सांसद ने अब तक हुए वैक्सीनेशन और आगे की प्लानिंग के बारे में जानकारी ली।  इसके बाद उन्होंने वैक्सीनेशन के तौर तरीकों पर जानकारी लेते हुए कोल्डचैन, फाई रूम, टीकाकरण कक्ष, प्रतीक्षालय, आब्र्जवेशन रूम देखा। समीक्षा के दौरान उन्होंने स्टाफ के बारे में जानकारी लेते हुए टीकाकरण में और तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक ने इस मौके पर सांसद से अस्पताल परिसर में इंटरलाकिं ग लगवाने का अनुरोध किया। इस पर सांसद ने विधायक से काम कराने को कहा।

Category

🗞
News

Recommended